सांसद मनोज तिवारी सीएम आवास पर प्रदर्शन के दौरान घायल, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती, जानिये पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

दिल्ली में सीएम आवास पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा सांसद मनोज तिवारी चतोट लगने से घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिये सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी रिपोर्ट

मनोज तिवारी सफदरजंग अस्पताल में भर्ती
मनोज तिवारी सफदरजंग अस्पताल में भर्ती


नई दिल्ली: कोरोना के खतरे के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा समारोहों पर रोक लगाई गई है। छठ पूजा प्रतिबंध लगाने वाले फैसले के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन के लिये निकले भाजपाइयों संग सांसद मनोज तिवारी भी शामिल थे। इस प्रदर्शन के दौरान मनोज तिवारी चोट लगने से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिये सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को छठ पूजा पर लगे बैन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता समेत सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता सीएम केजरीवाल के आवास की तरफ बढ़ रहे थे। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जगह जगह बैरिकेड्स लगाई थी, जिसे प्रदर्शनकारियों ने इसे तोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिये पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

इसी प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी को चोट लग गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सफदर जंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है।

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में कोविड-19 स्थिति को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने पिछले साल की तरह इस बार भी सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा समारोह पर रोक लगाई हुई है, जिसका भाजपा विरोध कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता ने दिल्ली सरकार से सार्वजिनक स्थलों पर छठ पूजा की अनुमति देने की मांग कर रही है। 










संबंधित समाचार