Uttarakhand Politics: पुष्कर सिंह धामी ने ली उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री की शपथ, इन मंत्रियों ने भी ली शपथ

डीएन संवाददाता

खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उन्हें कल ही विधायक दल का नेता चुना गया था। धामी को राजभवन में राज्यपाल ने शपथ दिलाई। पढिये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

पुष्कर सिंह धामी ने ली सीएम पद की शपथ
पुष्कर सिंह धामी ने ली सीएम पद की शपथ


देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। नये सीएम पुष्कर सिंह धामी के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महराज, हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, बिशन सिंह, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, गणेश जोशी, धनसिंह रावत, रेखा आर्य, यतीश्वरानंद ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

खटीमा से भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी को कल भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के कई सीनियर नेताओं समेत पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।

सतपाल सिंह महराज ने भी ली मंत्री पद की शपथ 

इस शपथ ग्रहण के साथ ही भाजपा सरकार का पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले उत्तराखंड में धामी समेत अब तक तीन मुख्यमंत्री बन चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी मौजूद हैं। धामी सीएम के रूप में अब तीरथ सिंह रावत का स्थान लेंगे। 

उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनने  त्रिवेंद्र सिंह रावत को सीएम बनाया गया। सीएम पद से उनकी विदायी के बाद तीरथ सिंह रावत की ताजपोशी की गई। तीरथ सिंह रावत ने भी अचानक इस्तीफा दिया और भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का 11वां मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया। 

शपथ ग्रहण समारोह में तीरथ सिंह रावत

प्रदेश मुख्यालय में कल हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी को नया नेता चुना गया। वह ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। वह उत्तराखंड में अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। 










संबंधित समाचार