Uttarakhand Politics: सीएम बदलने के बाद भाजपा ने बदला पार्टी मुखिया, मदन कौशिक बने भाजपा उत्तराखंड के अध्यक्ष

डीएन ब्यूरो

उत्तराखंड में जारी सियासी फेरबदल के बीच सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने मदन कौशिक को उत्तराखंड का अध्यक्ष नियुक्त कर लिया है। पढिये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

मदन कौशिक को मिली नई जिम्मेदारी
मदन कौशिक को मिली नई जिम्मेदारी


देहरादूनः उत्तराखंड में बीजेपी ने मुख्यमंत्री बदलने के बाद अब अपना प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिया है। भाजपा ने मदन कौशिक को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। 

मदन कौशिक अब बंशीधर भगत के स्थान पर उत्तराखंड के नये भाजपा अध्यक्ष होंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि बंशीधर भगत को नए मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। इसलिये पार्टी ने उनके स्थान पर नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।










संबंधित समाचार