Uttar Pradesh: संदिग्ध परिस्थितियों में मिली विवाहिता की लाश, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में एक विवाहिता महिला की लाश मिलने से सनसनी मच गई है। महिला की लाश देखकर पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझ गई है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..



एटाः शनिवार रात को एक महिला की लाश फांसी से लटकी हुई मिली है। महिला की लाश देखकर ग्रामीणों के बीच सनसनी मच गई है। मृतिका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें: बाइक ना रोकना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया वो हाल की मच गया बवाल

जनपद एटा की कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के ग्राम विजयदेपु में बीती रात विवाहिता महिला माया देवी पत्नी जोगेंद्र का शव फांसी से लटका हुआ वरामद हुआ है। मृतका के पिता हरनाथ सिंह ने उसके ससुराला वालों के खिलाफ हत्या करने के मामले की तहरीर दी है। उन्होनें बताया कि 9 साल पहले उनकी बेटी की शादी जोगेंद्र के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। 

यह भी पढ़ेंः महराजगंज की नाबालिग़ लड़की से गोरखपुर में शराब पिलाकर गैंगरेप, रेस्टोरेंट में काम करती थी लड़की

माया के पिता ने बताया कि शनिवार रात को उसके ससुराल वालों के साथ उसकी किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। जिसके बाद उन लोगों ने माया की हत्या करके उसकी लाश फंदे से लटका दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला दर्ज करके आगे की जांच भी शुरू कर दी गई है। 










संबंधित समाचार