Crime in UP: प्यार के रास्ते में रोड़ा बन रहे भाई को हटाने के लिए बहन ने रचा खतरनाक षड्यंत्र, पढ़िए साजिश की पूरी कहानी

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश से भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां बहन ने अपने प्यार के रास्ते में रोड़ा बन रहे भाई को हटाने के लिए खतरनाक साजिश रची। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानें पूरा मामला

SP नार्थ मनोज कुमार अवस्थी
SP नार्थ मनोज कुमार अवस्थी


गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही भाई को रास्ते से हटाने के लिए उस पर जानलेवा हमला किया है। इस बात की शिकायत खुद लड़की की मां ने पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच की और सारा खेल सामने आ गया। पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस पूरे मामले पर एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने कहा कि 18 फरवरी को रुखसाना नाम की एक औरत ने गुलरिया पुलिस में अपनी बेटी और उसके प्रेमी खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी ने उसके प्रेमी ने उसके बेटे इरशाद पर जानलेवा हमला किया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद क्षेत्र अधिकारी चौरी-चौरा के नतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गुलरिया ने आरोपी लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 

महिला ने चार लोगों के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। केस दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता कि इरशाद पर उसकी बहन आफरीन ने जानलेवा हमला किया है। आफरीन के इस खतरनाक मनसूबों में उसका प्रेमी सूरज भी शामिल था। आफरीन ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि इरशाद इन दोनों के प्यार के रास्त में रोड़ा बनकर सामने में आ रहा था। इसी वजह से आफरीन ने उस पर जानलेवा हमला करने की साजिश रची। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज यादव और आफरीन को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज रही है।










संबंधित समाचार