Crime in UP: गर्भवती महिला के साथ दहेज उत्पीड़न और मारने पीटने का मामला, ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

डीएन ब्यूरो

कोल्हुई थाने में दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



महराजगंजः कोल्हुई थाने में पत्नी की तहरीर पर पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यहां एक गर्भवती महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर उसे परेशान करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

पीड़िता की तहरीर पर कोल्हुई थाने में पति अब्दुल रहमान, ससुर अब्दुल गफ्फार, सास सजरुन और ननद सबाना के खिलाफ मुकदमा संख्या 94/21  498 A,323,504,506 आईपीसी,3/4डीपी एक्ट व 3/4 मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
 
पीड़िता सितारा खातून कोठीभार थाना क्षेत्र के जहादा गांव की रहने वाली है। जिसका निकाह कोल्हुई थाना क्षेत्र के धरैचा टोला सोनपीपरी में 09 सितंबर 2020 को हुआ था।

सितारा खातून का कहना है कि निकाह के बाद सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। 20-25 दिनों से पति, सास, ससुर और ननद दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे थे और मारपीट कर उसे मायके भगा दिया गया। जबकि पीड़ित महिला अपने ससुराल आना चाहती थी लेकिन ये लोग आने नहीं दे रहे थे, और तलाक का दबाव भी बनाया जाने लगा और और पति द्वारा शुक्रवार को एक लड़की जिसकी शादी सात मई को होने वाली थी उसी लड़की को लेकर फरार हो गए थे।










संबंधित समाचार