Crime in UP: आगरा में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की का स्कूल गेट से अपहरण, छात्रा को सरेआम उठा ले गये दो बाइक सवार बदमाश

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां भरी दोपहरी एक नाबालिग लड़की का स्कूल के गेट के बाहर से अपहरण कर लिया गया है। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

आगरा में नाबालिग लड़की का अपहरण (फाइल फोटो)
आगरा में नाबालिग लड़की का अपहरण (फाइल फोटो)


आगरा: उत्तर प्रदेश में लगातार आपराधिक वारदातें बढ़ती ही जा रही है। स्कूल जाने वाली छात्राएं भी सुरक्षित नदर नहीं आ रही है। बुधवार को आगरा में दिनदहाड़े एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया।  दो बाइक सवार मनचलों ने 11वीं छात्रा को स्कूल के बाहर से अगवा किया। लड़की के परिजनों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। ये घटना सदर थाना क्षेत्र के राजपुर चुंगी का है। 

पीड़ित परिजनों ने पुलिस को बताया कि  लड़की को उसके ताऊ बुधवार की सुबह स्कूल छोड़ने गए थे। स्कूल के पास ही लड़की के ताऊ की दुकान है। स्कूल के गेट पर लड़की को छोड़ने के बाद वो पास में ही अपनी दुकान खोलने लगे। तभी उन्होंने देखा कि दो बाइक सवार जबरदस्ती लड़की को अपने साथ ले जा रहे है। ये देखने के बाद ताऊ ने अपनी बाइक से उनका पीछा किया। लेकिन बीच रास्ते में कंट्रोल खोकर उनकी बाइक फिसल गई। जिससे वो घायल हो गए। 

लड़की के अपहरण की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस नाबालिग की तलाश में जुट गई है। लेकिन अभी तक लड़की का कोई कुछ पता नहीं चला है। दिनदहाड़े हुए इस अपहरण से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।










संबंधित समाचार