Crime in UP: आगरा में लिव इन रिलेशन में रह रही महिला की हत्या

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को एक लोमहर्षक वारदात में एक महिला के हाथ बांधकर उसे अपार्टमेंट की चौथी मंजिल नीचे फेंक दिया गया। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

आगरा में महिला की हत्या (फाइल फोटो)
आगरा में महिला की हत्या (फाइल फोटो)


आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को एक लोमहर्षक वारदात में एक महिला के हाथ बांधकर उसे अपार्टमेंट की चौथी मंजिल नीचे फेंक दिया गया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोप है कि हमलावरों ने उस युवक की हत्या का भी प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार, थाना ताजगंज के अंतर्गत ताजनगरी फेस-1 में ओमश्री अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर एक फ्लैट में रितिका और विपुल अग्रवाल लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। रितिका का अपने पति से और विपुल का अपनी पत्नी से तलाक का मुकदमा चल रहा है। 

आज दोपहर करीब 12 बजे उनके फ्लैट पर तीन युवक और दो महिलाएं आये। थोड़ी देर बाद अपार्टमेंट के लोगों ने किसी भारी चीज के नीचे गिरने की आवाज सुनी। उन्होंने बाहर निकलकर देखा, तो सामने रितिका खून से लथपथ पड़ी थी। अपार्टमेंट निवासियों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर डिप्टी एसपी अर्चना सिंह और ताजगंज थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। (वार्ता) 










संबंधित समाचार