आगरा में लेडी डॉक्टर हत्याकांड में आरोपी ने कबूल किया अपना जुर्म, जानिए क्या कहा..

डीएन ब्यूरो

आगरा में महिला डॉक्टर का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर..

डॉक्टर योगिता गौतम (फाइल फोटो)
डॉक्टर योगिता गौतम (फाइल फोटो)


आगराः लेडी डॉक्टर हत्याकांड में बड़ी खबर सामने आई है। इस हत्या के मामले में पुलिस ने विवेक नाम के साथी डॉक्टर को हिरासत में लिया था, उसने अपना गुनाह कबूल किया है।

यह भी पढ़ें: बस हाइजैक मामले के मास्टरमाइंड को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

बुधवार को सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज से एमडी कर रहीं डॉक्‍टर की निर्मम हत्‍या की गई है। शव डॉक्टर योगिता गौतम का निकला। जब घर वालों को इसकी सूचना दी गई तो योगिता के परिवार ने उसके साथी डॉक्टर विवेक पर इसका शक जताया। पुलिस ने मामले में डॉक्टर विवेक को गिरफ्तार कर लिया है। 

सब्सक्राइब करें हमारा टेलीग्राम चैनल

पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल किया है। लेडी डॉक्टर के दोस्त डॉक्टर विवेक तिवारी ने पुलिस के सामने गुनाह कबूल लिया। उसने बताया की योगिता ने रिश्ते के लिए मना कर दिया था, जिसकी वजह से विवेक ने उसकी हत्या कर दी। महिला डॉक्टर शिवपुरी भाग दो, नजबगढ़ दिल्ली की रहने वाली थीं। योगिता का फोन मंगलवार से ही नहीं लग रहा था। जिसकी वजह से घर वाले हैरान-पेरशान थे। आगरा के थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।










संबंधित समाचार