Crime in Delhi: दिल्ली में जाली नोटों के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

डीएन ब्यूरो

दिल्ली में पुलिस ने जाली नोटों के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

दिल्ली पुलिस द्वारा बरामद किए गए जाली नोट
दिल्ली पुलिस द्वारा बरामद किए गए जाली नोट


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पुलिस ने जाली नोटों की तस्करी करने वाले एक इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस रैकेट का पर्दाफाश करते हुए रायसुल आजम नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें रायसुल आजम के पास से 5 सौ के कई सारे नोट मिले है, जिनकी वेल्यू 2 लाख 98 हजार रूपए है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है। 

पिछले साल अक्टूबर के महीने में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह को एक मुखबिर से इस जाली नोटों के रैकेट सूचना मिली थी। उन्हें बताया गया था कि इंडो-नेपाल बॉर्डर से बिहार के मोतिहारी क्षेत्र में जाली नोटों की तस्करी की जा रही है। उसके बाद से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस केस पर काम करने लगी। 

पूरे 2 महीने की जांच पड़ताल और कड़ी मेहनत के बाद पुलिस को खबर मिली की पूर्वी मोतिहारी का रहने वाला एक शख्स दिल्ली, उत्तर प्रदेश पश्मिम बंगाल में जाली नोटों की स्मगलिंग करने वाले है। जिसके बाद पुलिस ने जाली नोटों के इस तस्कर को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया। 

पुलिस को 7 जनवरी को एक मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि जाली नोटों का तस्कर शाम 4 से 5 के बीच में दिल्ली के साराय काले खां बस स्टॉप पर नकली नोटों सप्लाई करने वाला है। जानकारी के अनुसार वो आया जिसके बाद मुखबिर ने उसकी पहचान और फिर पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम रायसुल आजम बताया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 5-5 सौ की कई नौटें थी, जिनकी किमत 2.98 लाख रूपए थी।    
 










संबंधित समाचार