मानव तस्करी के जरिये नेपाल से दिल्ली लायी गयी 16 लड़कियों को कराया गया मुक्त

DN Bureau

दिल्‍ली महिला आयोग की पहल पर बुधवार तड़के नेपाल से दिल्ली लायी गयी 16 लड़कियों को पुलिस ने मुक्त कराया। इन सभी लड़कियों को मुनरिका में एक बंद कमरे में रखा गया था, जिन्हें इराक भेजने की तैयारी की जा रही थी। पूरी खबर..

महिला आयोग की अधय्क्ष और मुक्त कराई गयी लड़कियां
महिला आयोग की अधय्क्ष और मुक्त कराई गयी लड़कियां


नई दिल्ली: दिल्‍ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल की पहल पर राजधानी दिल्ली के मुनिरका इलाके से 16 लड़कियों को मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गयी सभी लड़कियां नेपाल की रहने वाली है। इन लड़कियों को यहां नौकरी का लालच देकर मानव तस्करी के जरियेए नेपाल से दिल्ली लाया गया था।

 

इन लड़कियों को मुक्त कराते समय दिल्‍ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल खुद मौके पर थी। सभी को मंगलवार देर रात करीब दो बजे मुक्त कराया गया। इस सभी लड़कियों को मुनिरका इलाके में एक छोटे से कमरे में बंद करके रखा गया था।

जानकारी के मुताबिक मुक्त कराई गयी सभी लड़कियों के पासपोर्ट दलालों ने छीन लिये थे। पूछताछ में पता चला है कि इन लड़कियों को यहां से कुवैत और इराक भेजने की तैयारी की जा रही थी। पंद्रह दिन पहले ही इनमें से सात लड़कियों को कुवैत और इराक भेजा जा चुका है। 

दिल्‍ली महिला आयोग को कुछ दिने पहले सूचना मिली थी कि मुनिरका के एक घर में कुछ लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया है। शिकायत के आधार पर आयोग की अध्यक्ष पुलिस के साथ वहां पहुंची और सभी लड़कियों को मुक्त कराया गया। लड़कियों से पूछताछ जारी है। 










संबंधित समाचार