दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, महिला समेत उसके दो बच्चों की घर के अंदर हत्या, पति फरार

डीएन ब्यूरो

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को ट्रिपल मर्डर की एक वारदात सामने आने से सनसनी मच गयी। हत्याकांड में मृतक महिला का पति घर से फरार है। पूरी स्टोरी..

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्ली: आउटर दिल्ली के निहाल बिहार इलाके में ट्रिपल मर्डर की एक घटना से सनसनी मच गयी। यहां एक घर के अंदर एक 28 वर्षीय महिला और उसके दो मासूम बच्चों की हत्या की वारदात सामने आयी है। इस तिहरे हत्याकांड के बाद से मृतक महिला का पति घर से फरारा है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्डर केस दर्ज कर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शक के आधार पर पुलिस द्वारा महिला के गायब पति की तलाश की जा रही है।

हत्या की यह वारदात निहाल बिहार के रामा पार्क क्षेत्र में हुई। पुलिस का कहना है कि मर्डर केस दर्ज कर लिया गया है। वारदात वाली जगह पर एक हथौड़ा भी मिला है, जिससे यह आशंका जतायी जा रही है कि हत्या में उसका इस्तेमाल हुआ होगा। 

इस घटना के बाद पूरे निहाल विहार इलाके में भय और हड़कंप मच गया है। 
 










संबंधित समाचार