COVID-19 in Delhi: अमित के परिवार को देंगे एक करोड की सम्मान राशि-केजरीवाल

डीएन ब्यूरो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस के सिपाही अमित की कोरोना वायरस (कोविड 19) के संक्रमण से मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी शहादत को नमन किया और कहा कि उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जायेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल


नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस के सिपाही अमित की कोरोना वायरस (कोविड 19) के संक्रमण से मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी शहादत को नमन किया और कहा कि उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जायेगी।

केजरीवाल ने गुरुवार को ट्वीट कर अमित की शहादत पर लिखा, “अमित जी अपनी जान की परवाह ना करते हुए कोरोना की इस महामारी के समय हम दिल्ली वालों की सेवा करते रहे। वे खुद कोरोना से संक्रमित हो गए और हमें छोड़ कर चले गए। उनकी शहादत को मैं सभी दिल्लीवासियो की ओर से नमन करता हूँ। उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।

अमित की मंगलवार को मृत्यु हो गई थी और बुधवार को उसकी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई थी।

इक्कतीस वर्षीय अमित भारत नगर थाने में तैनात थे। (वार्ता)










संबंधित समाचार