लखनऊ विधानसभा पर पति-पत्नी ने किया आत्मदाह का प्रयास , लगाई न्याय की गुहार

डीएन ब्यूरो

गुरुवार को लखनऊ में विधानसभा पर पति-पत्नी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल आत्मदाह का प्रयास किया है। पीड़ित ने गांव के ही कुछ लोगों पर रेप और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित लगा रहे न्याय की गुहार। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर...



लखनऊ:  गुरुवार को विधानसभा पर उन्नाव के मौरावां से आये पति-पत्नी ने किया अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल आत्मदाह का प्रयास किया है। 

यह भी पढ़ेंः जानिये! नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर क्या बोलें, लखनऊ के शाहीनबाग के प्रदर्शनकारी

बता दें कि उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र निवासी दंपति ने आत्मदाह का प्रयास किया है। पीड़ित ने गांव के ही सोनू और बृजकिशोर और उनके रिश्तेदार पर रेप और मारपीट का आरोप लगाया है। 8 जनवरी को थाने में तहरीर देने गए पीड़ित को पुलिस ने वहां से भगा दिया। पीड़िता के साथ गांव के सोनू और बृजकिशोर ने किया था मारपीट और रेप। उन्नाव पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने पर पीड़ित आज विधानसभा आत्मदाह करने पहुंचा है।

यह भी पढ़ेंः लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे अखिलेश ने भाजपा पर जमकर बोला हमला, बढ़ते अपराध को लेकर कही ये बात

जानकारी के मुताबिक पीड़ित का आरोप है की उन्नाव पुलिस ने पैसे लेकर रेप के मामले को छेड़खानी में दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप सम्बंधित थाने के दरोगा ने पीड़ित दम्पति को फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी है।










संबंधित समाचार