Lucknow: कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विधानसभा में सदस्यों के बैठने की व्यवस्था पर विचार जारी, विधानसभा अध्यक्ष ने कही ये बात..

डीएन ब्यूरो

एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उसकी वजह से आगामी विधानसभा सत्र आयोजित कराना सरकार के लिए बड़ी चुनौती की तरह है। पढ़ें पूरी खबर..

यूपी विधानसभा
यूपी विधानसभा


लखनऊः विधानसभा सत्र चलाये जाने के लिए सभी विकल्पों पर विचार हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बताया की इस बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा की जायेगी, तभी अंतिम तौर पर सदन चलाये जाने के विकल्प पर अंतिम बात तय हो सकेगा।

यह भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों के लिये सरकार की नई गाइडलाइंस, जानिये नई कक्षाओं और सत्र के बारे में 

विधानसभा सत्र के दौरान अक्सर देखा जाता है की कभी-कभी सदस्यों की संख्या इतनी कम हो जाती है की कोरम का संकट खड़ा हो जाता है और कई बार सदन की घंटी बजानी पड़ती है की सदस्य जहां भी हों तुरंत आ जाये। वहीं संवैधानिक नियमों के हिसाब से किसी भी सदस्य को सत्र में आने से रोका भी नहीं जा सकता।

यह भी पढ़ें: यूपी सरकार ने SIT के बाद कानपुर एनकाउंटर के लिये बनाया जांच आयोग, ये रिटायर्ड जज देखेंगे केस

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विधानसभा अध्यक्ष और विधानपरिषद सभापति के लिए सत्र बुलाना एक बड़ी चुनौती बन गई है। हालांकि इसके लिए वर्चुअल सदन के विकल्प पर भी विचार किया गया। मगर तकनीकी खामियों की वजह से इस विचार को छोड़ना पड़ा।

दोनों सदनों के अफसर राजनैतिक दलों से बात कर सदस्यों की संख्या के प्रबंधन पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए सदन की लॉबी, दीर्घाओं में भी सदस्यों को बैठाये जाने के विकल्पों पर भी विचार हो रहा है। जिससे सदस्यों में आवश्यक दूरी बनी रहें और सत्र भी चलाया जा सकें।










संबंधित समाचार