यूपी: बसों को रोकने और एफआईआर को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हठधर्मिता का आरोप लगाया है और कहा है कि श्रमिकों को बसें मुहैया नहीं कराने दे रही है यूपी सरकार। पूरी खबर:



अमेठी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की पर दर्ज एफआईआऱ के विरोध में अमेठी के कांग्रेसियों में आक्रोश व्याप्त है। जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल  के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओ ने जिला कार्यालय गौरीगंज में सांकेतिक धरना दिया।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने योगी सरकार को दिया 1 हजार बसों का प्रस्ताव, सरकार ने मांगी बसो की सूची

जिला कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल सिंह बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हठधर्मिता के विरोध में लल्लू की गिरफ्तारी पर धरने में उपस्थित लोगों ने कड़ी निंदा की है। हमारी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजस्थान से एक हजार बसों से प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश लाने का प्रयास किया था और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को 3 दिन पहले पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि हम एक हजार बसों से उत्तर प्रदेश के गरीब, मजदूर श्रमिक, वंचित लोगों को उनके घर तक पहुंचाएंगे। श्रमिकों को साधन मुहैया कराने के लिए प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार से नियमानुसार अनुमति भी माँगी, जो सूबे के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को नागवार लगा।

सांकेतिक धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

यह भी पढ़ें: आखिरकार योगी सरकार ने कांग्रेस के 1 हजार बसों के लिए दी अपनी मंजूरी 

इस सांकेतिक धरने में योगेन्द्र मिश्रा, धर्मेन्द्र शुक्ला, आईपी माली, सुरेश श्रीवास्तव, शत्रुहन सिंह, राम बरन  कश्यप, अरविंद चतुर्वेदी, सुनील वर्मा, अनुज तिवारी, शशिकांत सहित तमाम कांगेसी जनों ने हिस्सा लिया।










संबंधित समाचार