Priyanka Gandhi in UP: प्रियंका गांधी ने अचानक टाली आज की अपनी लखनऊ पदयात्रा,अब पहुंचेंगी कासगंज, जानिये ये वजह

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी आज गुरूवार को लखनऊ में पदयात्रा के लिये निकलने वाली थीं लेकिन अब उन्होंने लखनऊ यात्रा टाल दी है और कासगंज जाने का फैसला किया है। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये पूरा अपडेट

प्रियंका गांधी आज कासगंज के दौरे पर (फाइल फोटो)
प्रियंका गांधी आज कासगंज के दौरे पर (फाइल फोटो)


लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को होने वाले अपने लखनऊ दौरे को अचानक रद्द कर दिया है। प्रियंका गांधी गुरूवार को लखनऊ में पदयात्रा के लिये जाने वाली थीं लेकिन अब वे लखनऊ न जाकर कासगंज जाएंगी। दरअसल, कासगंज में कल पुलिस हिरासत में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस पर युवक की हत्या के गंभीर आरोप लगाये जा रहे हैं। प्रियंका गांधी अब कासगंज जाकर हिरासत में मृत युवक के पीड़ित परिवार से मिलेंगी।  

प्रियंका गांधी गुरूवार को कासगंज पहुंचकर कोतवाली पुलिस की हिरासत में मृत युवक के परिजनों से भेंट कर उनका ढांढ़स बधाएंगी। बुधवार को युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आने पर  कांग्रेस के कई नेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। अब प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से आज मिलेंगी और उनका दुख दर्द बांटेंगी।
युवक के परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि पुलिस के द्वारा की गई हत्या है।  

कासगंज में बुधवार को अल्ताफ नामक युवक की संदिग्ध मौत के बाद कल प्रियंका गांधी ने एक बार यूपी भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला था और कथित तौर पर हिरासत में युवक की मौत के लिये योगी सरकार की निंदा की थी।

प्रियंका गांधी ने बुधवार को एक ट्विट कर लिखा कि “कासगंज में अल्ताफ, आगरा में अरुण वाल्मीकि, सुल्तानपुर में राजेश कोरी की पुलिस कस्टडी में मौत जैसी घटनाओं से साफ है कि रक्षक भक्षक बन चुके हैं। उप्र पुलिस हिरासत में मौत के मामले में देश में सबसे ऊपर है। भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है”।










संबंधित समाचार