Gorakhpur: योगी के गढ़ में गरजेंगी प्रियंका गांधी, गोरखपुर में रैली कर कांग्रेसियों को देंगी यह नया मंत्र

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी राज्य में पार्टी की सियासी जमीन मजबूत करने में लगीं हुई हैं। प्रतिज्ञा यात्रा के बीच प्रियंका गांधी गोरखपुर में भी रैली करने जा रहीं है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी
बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी


गोरखपुर: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी राज्य में पार्टी की सियासी जमीन मजबूत करने में लगीं हुई हैं। प्रियंका गांधी की पहल पर कांग्रेस ने आज से यूपी में अपनी प्रतिज्ञा यात्रा भी शरू की है, जो अलग-अलग शहरों और जिलों से शुरू हो रही है। पहले चरण की यह यात्रा 10 दिन चलेगी। प्रतिज्ञा यात्रा का दूसरा चरण दीवापली के बाद होगा। इसी प्रतिज्ञा यात्रा के बीच प्रियंका गांधी सीएम योगी के गढ़ यानि गोरखपुर में भी एक रैली करने जा रहीं है, जिसमें वो कांग्रेसियों के अंदर नया जोश भरेंगी और चुनावी जती का भी मंत्र देंगी। 

गोरखपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली 31 अक्टूबर को होने जा रही है। यहां प्रियंका की रैली को लेकर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कांग्रेस अपने यूपी पार्टी प्रभारी की रैली को सफल बनाने के जोरदार तैयारियों में जुटे हुए हैं। कांग्रेसियों में इस बात को लेकर खासा उत्साह है कि प्रियंका गांधी सीएम योगी के गढ़ में रैली करने जा रही है।

प्रियंका गांधी की गोरखपुर रैली को लेकर कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों ने एक बैठक की और रैली की सफलता को लेकर व्यापक रणनीति भी बनाई। कांग्रेसियों का कहना है कि प्रियंका गांधी की यह यूपी विधान सभा के मद्देनजर पार्टी के लिये मील का पत्थर साबित होगी। पार्टी का कहना है कि इसके लिये कांग्रेस ही नहीं बल्कि गोरखपुर का आम नागरिक भी खासा उत्साहित हैं। 

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनिल सोनकर ने कहा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोग परेशान हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी अच्छी नहीं है और देश में महंगाई चरम पर पहुचंती जा रही है। किसानों के साथ सरकार द्वारा बड़ा अन्याय किया जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस रैली के जरिये सरकार की कुनीतियों को जनता के सामने उजागर करेंगी।










संबंधित समाचार