Weather Update: इस राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी, फिलहाल ठंड से राहत नहीं, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

डीएन ब्यूरो

फरवरी की शुरुआत में भी देश के कई हिस्‍सों में ठंड का दौर जारी है। मौसम ने कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। जानें कैसा रहेगा आपके राज्य का हाल। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

मौसम का हाल (फाइल फोटो)
मौसम का हाल (फाइल फोटो)


नई दिल्लीः फरवरी के महीने की शुरुआत हो चुकी है, इसके बाद भी अभी तक देश के कुछ हिस्सों में ठंड से राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: यूपी में मौसम के मिजाज में आज फिर होगा बदलाव, इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार 

मौसम विभाग के अनुसार रांची के मौसम में 13 फरवरी तक कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोब का असर ज्यादा देखने को नहीं मिल रहा है। इस दौरान कोहरमा, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, पलामू और गढ़वा में औसत न्यूनतम तापमान 07-08 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली सहित इन राज्यों में आज से तीन दिनों तक बारिश की संभावना, जानें आपके राज्य का मौसम अपडेट 

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में दो दिन दिन बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। सुबह और शाम ठंड रहेगी लेकिन दिन में बेहतर धूप लोगों को राहत देगी। सोमवार को उत्‍तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में ठंड भी बढ़ने के आसार हैं।

दिल्ली में सोमवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस था।










संबंधित समाचार