UP Flood: सीएम योगी कर रहे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, ले रहे राहत केंद्रों का जायजा, जानिये दौरे से जुड़े ये जरूरी अपडेट

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के कई जनपद इस समय बाढ़ के कहर से जबझ रहे हैं। यूपी में कई नदियां अब भी उफान पर है और संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। सीएम योगी ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया। पूरी रिपोर्ट

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई जायजा लेते सीएम योगी
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई जायजा लेते सीएम योगी


बहराइच: भारी बारिश के बाद उत्तर प्रदेश के कई जनपद इस समय बाढ़ संकट से जूझ रहे हैं। राज्य में कई नदियां उफान पर हैं और संकट लगातार बढ़ता जा रहा है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आजकल राज्य के कुछ बाढ़ प्रभावितों जिलों के दौरे कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों के हवाई सर्वेक्षण के साथ ही वे बाढ़ राहत केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और पीड़ितों को राहत सामग्री का भी वितरण कर रहे हैं। सीएम कल भी बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेंगे।

बाढ़ प्रभावत क्षेत्रों का एरियल व्यू 

सीएम योगी आज देवीपाटन मंडल के बाढ प्रभावित तीन जिलों का दौरा कर रहे हैं। योगी ने अबसे थोड़ी देर पहले बहराइच पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ राहत केंद्रों पर पहुंचकर पीड़ितों में राहत सामग्री के वितरण को लेकर जानकारी ली। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए बहराइच में दोपहर 1.50 बजे विकास खण्ड महसी क्षेत्र के राजी चौराहा हेलीपैड पहुंचे। बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात और राहत सामग्री के वितरण के बाद सीएम यहां से गोण्डा जाने वाले हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ के हालात पर चिंता जताई है। इसके साथ ही उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिये अफसरों को भी कड़े निर्देश दिये हैं। बाढ़ के खतरे के बीच उन्होंने लोगों को सतर्क रहने का सुझाव दिया है। 

सीएम योगी गोण्डा के आज बलरामपुर पहुंचेंगे। सीएम योगी आज देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर बलरामपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। वह कल चार सितंबर को सुबह 9:15 बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और 9:30 बजे बलरामपुर से सिद्धार्थनगर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वह कल ही वह महराजगंज जनपद का भी दौरा करेंगे।  










संबंधित समाचार