बुलंदशहर: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग और पत्थरबाजी में आधा दर्जन लोग घायल

डीएन संवाददाता

बच्चों के मामूली विवाद को लेकर गांव के दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। एक दूसरे पर पथराव और लाठी-डंडे चलाने के अलावा जमकर फायरिंग हुई। दलबल के साथ पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। गांव में तनाव जारी है। पूरी खबर

अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति
अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति


बुलंदशहर: सिकंद्राबाद कोतवाली क्षेत्र के तिल बेगमपुर गांव में दो बच्चों का मामूली विवाद इतना खूनी अंजाम तक पहुंच गया। फायरिंग और पथराव में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गोली लगने से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव में भारी दहशत का महौल है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को काबू किया और दोषियों की धरपकड़ में जुट गयी। पुलिस ने घायलों को पहले सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया है।

यह विवाद बच्चों के नहर में नहाने को लेकर मामूली कहासुनी से शुरू हुआ, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ। बाद में फायरिंग भी शुरू हो गई। 12 बोर का छर्रा लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

 क्षेत्रीय अधिकारियों समेत सहित भारी पुलिस बल के मौके पर पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। 
 










संबंधित समाचार