महराजगंज: जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में 3 घायल, क्षेत्र में तनाव

डीएन संवाददाता

नौतनवा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 3 लोग बुरी तरह घायल हो गये है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया (फाइल फोटो)
घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया (फाइल फोटो)


महराजगंज: जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 3 लोग बुरी तरह घायल हो गये है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जमीनी विवाद के बाद क्षेत्र में भारी तनाव व्यापत है। घटना के बाद प्रशासन मुस्तैद हो गया है और क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है।

यह घटना आज सुबह नौतनवा थाना क्षेत्र के बैरवा बनकटवा गांव में हुई। जमीन को लेकर दो पक्षों में तनाव के बाद मामला हिंसक हो गया। जिसके कारण हिंसा में 3 लोग बुरी तरह घायल हो गये। घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है। 
 










संबंधित समाचार