महराजगंज: जमीनी विवाद में युवक की हत्या - दूसरा घायल, गांव में भारी तनाव के बीच पुलिस तैनात

डीएन संवाददाता

पुरन्दरपुर थाने के अगया गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हत्या कर दी गयी। इस संघर्ष में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। खूनी संघर्ष से गांव में तनाव और दहशत के माहौल है। तनाव के चलते गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।

पुरन्दरपुर थाने के बाहर खड़ी आक्रोशित जनता
पुरन्दरपुर थाने के बाहर खड़ी आक्रोशित जनता


महराजगंज: पुरन्दरपुर थाने के अगया गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हत्या कर दी गयी। इस संघर्ष में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। सुबह-सबह हुए इस खूनी संघर्ष में गांव के राजाराम यादव की भाला और लाठी-डण्डों से पीटकर हत्या कर दी गयी। इस हत्या से गांव में भारी तनाव और दहशत का माहौल है। तनाव के चलते गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।

बताया जाता है कि अगया गांव में दो पक्षों में जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आज सुबह यह विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया, जिसमें राजाराम यादव की हत्या कर दी गयी। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

हत्या के कारण पूरे गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। बढ़ते तनाव को देखते हुए पूरे गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गया है।
 










संबंधित समाचार