Bollywood Fashion Trend: रणवीर सिंह के अतरंगी लुक की कीमत जान उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी है ट्रैक सूट की कीमत

डीएन ब्यूरो

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर से अतरंगी लुक में नजर आए हैं। रणवीर ने एक पोस्ट शेयर की है जिसमें पहनावा काफी अलग है। रणवीर सिंह ने इस फोटोशूट में जो कपड़े पहने हैं उसकी कीमत जान कर आपके होश उड़ जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह


मुंबईः बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर से अपने अजीबो-गरीब लुक में नजर आए हैं। रणवीर सिंह का एक फोटोशूट इन दिनों काफी ट्रेंड हो रहा है। इस फोटोशूट को कई लोगों ने काफी पसंद किया है तो कई लोगों ने मीम्स बनाना शुरू कर दिया है।

इस फोटोशूट के बाद लोगों के होश उड़ाने वाली कोई चीज है तो वो है इस पूरे लुक की कीमत। इस फोटोशूट में रणवीर सिंह ने गूची ब्रांड का ट्रैक सूट पहना है। इस ट्रैक पैंट्स की कीमत 1,980 डॉलर यानी 1,47,886.60 रुपये हैं। जबकि उनकी शाइनी जर्सी स्वेटशर्ट की कीमत 1,650 डॉलर यानी 1,23,238.83 रुपये है। इसे मिलाकर इस ट्रैक सूट की कुल कीमत 2,71,125.43 रुपये है। इसके साथ रणवीर ने जो कैप पहनी है उसकी कीमत 530 डॉलर है। भारत में इसकी कीमत 39,588.08 रुपये है।

रणवीर सिंह का नया फोटोशूट

रणवीर सिंह का ये लुक फैंस को पसंद आ रहा है तो वह सोशल मीडिया पर इसके कारण ट्रोल भी हुए हैं। इसके अलावा उनपर काफी फनी मीम्स भी बने हैं। इस फोटो में उन्होंने सोने की ज्वेलर्स पहने हैं और लंबे बालों का विग लगाया है, और साथ ही साथ ‘ माय लव्ह अलेसँड्रो ‘( My Love Alessandro ) यह लिखते हुए पोस्ट शेयर की है। रणवीर सिंह को उनके अतरंगी अंदाज के लिए जाना जाता है। वह अक्सर अपने फोटोशूट्स से सभी को सरप्राइज करते हैं।










संबंधित समाचार