सांसद पंकज चौधरी पहुंचे भाजपा नेता सुरेश मद्देशिया के श्राद्ध में

डीएन संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत नेता सुरेश मद्धेशिया का श्राद्ध कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। जिसमें सांसद पंकज चौधरी ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

श्रद्धा सुमन अर्पित करते भाजपा सांसद
श्रद्धा सुमन अर्पित करते भाजपा सांसद


महराजगंज: यूपी के पूर्व माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री चन्द्र किशोर के नगर प्रतिनिधि रहे सुरेश मद्धेशिया का श्राद्ध सोमवार को आयोजित किया गया। इसमें जिले भर के भाजपाई उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे। 

यह भी पढ़ें: भाजपा के निकाय चुनाव प्रभारी सुरेश मद्धेशिया का अचानक हुआ दुखद निधन 

श्राद्ध कार्यक्रम में मौजूद भाजपाई

गौरतलब है कि बीते 26 नवंबर को सुरेश का अचानक दूसरी बार दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें: वीडियो: महराजगंज भाजपा के निकाय चुनाव प्रभारी सुरेश मद्धेशिया को दी गयी अंतिम विदाई 

 

यह भी पढ़ें: वीडियो: भाजपा नेता सुरेश मद्धेशिया के निधन के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल 

इस दौरान स्थानीय भाजपा सांसद पंकज चौधरी ने उनके परिजनों से मुलाकात की और उनके सुख दुख में खड़ा रहने का वायदा किया। इस दौरान पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, शहर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, नव निर्वाचित नगर सेवक/नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, पार्टी संगदठन के जिलाध्यक्ष अरुणेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, जिला महामंत्री ओमप्रकाश पटेल, जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय, भाजपा नेता परदेशी तथा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिनेश जायसवाल प्रमुख रुप से मौजूद रहे।










संबंधित समाचार