महराजगंज जिले की बड़ी राजनीतिक खबर: सपा ने अमरेन्द्र निषाद और रामअवध यादव को बनाया लोकसभा प्रभारी

डीएन संवाददाता

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता दिवंगत जमुना निषाद के पुत्र अमरेन्द्र निषाद तथा कुशीनगर जिले के तेजतर्रार नेता और पूर्व एमएलसी रामअवध यादव को समाजवादी पार्टी ने महराजगंज लोकसभा सीट का प्रभारी नियुक्त किया है। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

अखिलेश यादव के साथ अमरेन्द्र निषाद (दायें)
अखिलेश यादव के साथ अमरेन्द्र निषाद (दायें)


लखनऊ/महराजगंज: सपा के जमीनी नेता विद्यासागर यादव को महराजगंज जिले का सपा जिलाध्यक्ष बनाने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक और बड़ा फैसला किया है। 

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता दिवंगत जमुना निषाद के पुत्र अमरेन्द्र निषाद तथा कुशीनगर जिले के तेजतर्रार नेता और पूर्व एमएलसी रामअवध यादव को समाजवादी पार्टी ने महराजगंज लोकसभा सीट का प्रभारी नियुक्त किया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से अमरेन्द्र निषाद तथा सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने मुलाकात की है।

इस मुलाकात के बाद अब से कुछ देर पहले सपा ने 11 लोकसभा सीटों के प्रभारी नियुक्त किये हैं, इनमें महराजगंज लोकसभा सीट भी शामिल है।

पूर्व एमएलसी रामअवध यादव बीच में माला पहने हुए

अमरेन्द्र निषाद की मां राजमति पिपराइच से विधायक रह चुकी हैं।










संबंधित समाचार