बड़ी खबर: अचानक लखनऊ पहुंची राज्यपाल, योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल के कयास

डीएन ब्यूरो

सात महीने बाद यूपी में विधानसभा चुनाव का ऐलान होना है। उससे पहले एकाएक राजधानी में हलचल बढ़ गयी है। थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलने योगी आदित्यनाथ राजभवन पहुंचने वाले हैं। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव:

योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ


लखनऊ: मध्य प्रदेश के दौरे पर गयीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अचानक लखनऊ पहुंची है। बताया जा रहा है कि वे अपना दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ आयी हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक सीएम योगी आज सिद्दार्थनगर के दौरे पर हैं। अपने दौरे के समाप्ति के बाद वे लखनऊ आयेंगे और सीधे राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।

इस खबर के सामने आने के बाद एकाएक लखनऊ का सियासी पारा चढ़ गया है। माना जा रहा है कि सात महीने बाद राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल किया जा सकता है। 

फिलहाल राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के 6 पद खाली है। इनमें कई मंत्रियों कमल रानी वरुण, चेतन चौहान, विजय कुमार कश्यप का निधन हो चुका है। 

माना जा रहा है पूर्व IAS आरके शर्मा को डिप्टी CM बनाया जा सकता है। वहीं डिप्टी सीएम केशव मौर्या को प्रदेश भाजपा का दोबारा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।










संबंधित समाचार