भारत बंद: धारा 144 के बाद भी बिहार में उग्र प्रदर्शन, कई जगह पथराव और फायरिंग

डीएन ब्यूरो

सर्वणों द्वारा भारत बंद को लेकर सभी राज्यों में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। इसके साथ ही कई राज्यों में धारा 144 लागू कर दी गई है लेकिन इसके बावजूद भी बिहार में इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है। पूरी खबर..

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था


नई दिल्ली: सर्वणों द्वारा भारत बंद को लेकर सभी राज्यों में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में एहतियाती तौर धारा 144 लागू कर दी गई है और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं लेकिन इसके बावजूद भी बिहार में भारत बंद का बड़ा असर देखने को मिल रहा है।

बिहार में जगह-जगह भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद भी कई स्थानों पर पथराव और फायरिंग की गयी। यहां प्रदर्शनकारियों द्वारा ट्रैन रोके जाने की भी खबर है। इसके साथ ही बंद को दौरान फायरिंग की घटनायें सामने आयी है। इस फायरिंग में 6-7 पुलिसकर्मी घायल हो गये। जिसके पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। नालंदा, आरा बेगसूराय और कैमूर में बंध का काफी असर देखने को मिल रहा है। आरा में कई ट्रेनों को रोका गया। बिहार के मुज्जफरपुर में प्रेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ की गई है। 

मध्य प्रदेश के भिंड और मुरैना में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं राजस्थान के जिलेवार में बाइक से रकैली निकाली गई और इस दौरान सभी दुकानों को बंद कर दिया गया। 

बता दें कि कुछ समूहों द्वारा नौकरियों और शिक्षा में जाति आधारित आरक्षण के खिलाफ मंगलवार को भारत बंद बुलाया गया है। भारत बंद को लेकर गृह मंत्रालय ने सोमवार को ही सभी राज्यों को एडवाइज़री जारी की थी। इसमें राज्यों के डीएम और एसपी को अलर्ट जारी कर सतर्क रहने को कहा गया था।










संबंधित समाचार