स्कूलों में बहनों ने भाईयों की कलाई पर बांधी राखी

डीएन संवाददाता

यूपी के बलरामपुर के विभिन्न स्कूलों में शनिवार को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। जिसमें बहनों ने भाईयों के कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनसे अपनी रक्षा का संकल्प लिया।

स्कूल में रक्षाबंधन का त्योहार मनाते बच्चे
स्कूल में रक्षाबंधन का त्योहार मनाते बच्चे


बलरामपुर: भाई बहनों के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार वैसे तो कल मनाया जायेगा लेकिन यूपी के बलरामपुर के विभिन्न स्कूलों में शनिवार को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। जिसमें बहनों ने भाईयों के कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनसे अपनी रक्षा का संकल्प लिया।

यूपी के बलरामपुर के डिवाइन पब्लिक स्कूल में नन्हें मुन्हें बच्चों ने शनिवार को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। बहनों ने भाईयों के हाथ पर राखी बांध कर उन्हें मिठाईयां खिलाई और भाईयों ने उपहार में उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने बच्चों को रक्षाबंधन के त्यौहार का महत्व बताया।

वहीं अवधूत भगवान राम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम तीर्थ गुप्ता ने बच्चों को रक्षाबंधन के त्यौहार का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन का त्यौहार हमारी प्राचीन सभ्यता है। द्रौपदी ने भी भगवान श्रीकृष्ण को राखी बांधी थी। इस दौरान विद्यायल की शिक्षिका उर्मिला द्विवेदी, सुषमा यादव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षिकांए मौजूद रही।

परिषदीय विद्यालयों में भी नौनिहालो ने बांधा रक्षा सूत्र

प्राथमिक विद्यालय देवरिया मुबारकपुर में नन्हें मुन्हें बच्चों ने रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सविता पांडे ने बच्चों को रक्षाबंधन के त्यौहार के बारे में बताया।










संबंधित समाचार