बलरामपुर: अवैध खनन में 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, 3 गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के दिशा निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अवैध खनन के विरुद्ध चलाए गए अभियान में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी खबर..

अवैध खनन में 3 गिरफ्तार
अवैध खनन में 3 गिरफ्तार


बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के दिशा निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अवैध खनन के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेहरा बाजार पुलिस ने अवैध खनन करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया और दो ट्रैक्टर ट्राली व एक जेसीबी को भी सीज कर लिया गया है।

 

इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी इंचार्ज थाना रेहरा बाजार एपी आजाद ने बताया कि अवैध खनन करते हुए तीन लोगों को एसआई विवेक कुमार शुक्ला चौकी इंचार्ज पेहर बाजार ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के आरोप में कमलेश कुमार, राम सिंगार व मोतीलाल गिरफ्तार करके अवैध खनन करने के आरोप में जेल भेज दिया है।  
 










संबंधित समाचार