राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बलरामपुर टीम ने जीते 8 स्वर्ण पदक

डीएन संवाददाता

यूपी के बरेली में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बलरामपुर के युवा खिलाड़ियों ने खूब जलवे बिखेरे। बलरामपुर की टीम ने इस प्रतियोगिता में 8 स्वर्ण पदक, 2 रजत और 10 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहने का गौरव प्राप्त किया।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी


बलरामपुर: यूपी के बरेली में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बलरामपुर की टीम ने 8 स्वर्ण पदक, 2 रजत और 10 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहने का गौरव प्राप्त किया।

जनपद की 26 सदस्य टीम ने बरेली में आयोजित अधिकारिक राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनपद बलरामपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए उपलब्धियां अर्जित की है। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम में जनपद के 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ। 

मीडिया से बातचीत के दौरान ताइक्वांडो कोच जियाउल हशमत ने कहा कि बड़े गौरव का विषय है कि हमारे जनपद बलरामपुर से प्रदेश टीम में 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ। सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

स्वर्ण-रजत पदक विजेता खिलाड़ी

सोनम आनंद ,दिव्या गिरी, जैनेंद्र प्रताप सिंह ,कृष्ण कुमार पाल, रवि प्रताप शर्मा, शिवांगी गिरी, संदीपका रावत, आकाश गुप्ता।
रजत पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम-समृद्धि त्रिपाठी और विजय प्रकाश 

कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी

सची कश्यप, सृष्टि यादव, शिवांगी मिश्रा, साक्षी विश्वकर्मा , पलक दुबे, आरुष यादव ,स्वप्निल श्रीवास्तव, मसीहुद्दीन, अनन्या शर्मा बसंत गुप्ता।
सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी प्रदेश टीम में चयनित हुए हैं। जिले की टीम की उपलब्धि पर अभिभावक गण तथा खिलाड़ियों ने खुशी का इजहार किया है।










संबंधित समाचार