मनचलों ने लेडी IPS के मुंह पर छोड़ दिया सिगरेट का धुंआ, आगे क्या हुआ पढ़िए..

डीएन ब्यूरो

उत्‍तर प्रदेश में नई सरकार आने के बाद एंटी रोमियो स्‍क्‍वायड ने मनचलों की जिंदगी में हड़कम्‍प मचा कर रख दिया है। स्‍कूल, कॉलेज या फिर कोचिंग सेंटर जहां पर भी लड़के लड़कियों को छेड़ने के लिये खड़े होते हैं स्‍क्‍वायड ने उस जगह को पूरी तरह कैप्‍चर कर लिया है। ऐसे में स्‍क्‍वायड के साथ निकली एक ट्रेनी महिला आईपीएस छेड़खानी का शिकार हो गई।

एंटी रोमियो स्‍क्‍वायड टीम को लीड कर रही थी IPS रवीना त्यागी
एंटी रोमियो स्‍क्‍वायड टीम को लीड कर रही थी IPS रवीना त्यागी


बरेली: यूपी के बरेली जिले में एक लेडी आईपीएस के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। एंटी रोमियो स्क्वॉड को लीड कर रही ट्रेनी आईपीएस रवीना त्यागी जब बरेली कॉलेज के बाहर खड़े लड़के से पूछताछ करने गईं, तो सिगरेट पी रहे लड़के ने रौब दिखाते हुए उन्हीं के मुंह पर सिगरेट का धुआं फूंक दिया। फिलहाल, युवक सहित 4 मनचलों को हिरासत में ले लिया गया है। बता दें, यूपी में मनचलों पर नकेल कसने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीम बनाई गई है। 

क्या था मामला..
आईपीएस रवीना त्यागी टीम के साथ बरेली कॉलेज में लड़कियों से बात कर रही थी। तभी उन्हे कॉलेज के बाहर स्थ‍ित सिगरेट की दुकान पर कुछ लड़के खड़े दिखे। लड़के कॉलेज की ओर इशारा करके बात कर रहे थे। लड़कियों ने भी शिकायत की कि आए-दिन यहां लड़के खड़े होकर तंज कसते हैं। इसके बाद वह कॉलेज से बाहर निकलकर उन लड़कों से पूछताछ करने पहुंच गई। इस दौरान सिगरेट पी रहे एक लड़के ने रौब दिखाते हुए उनके मुंह पर ही धुआं छोड़ दिया। उसके साथ खड़े अन्य लड़के भी रौब दिखाने लगे। हालांकि,वह सिविल ड्रेस में थी, इसलिए वो उन्हे पहचान नहीं सके।


घटना के बाद वहां मौजदू चार लड़कों को हिरासत में लिया गया है। यूपी में मनचलों पर नकेल कसने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन किया गया है।










संबंधित समाचार