बलरामपुर: आग लगने से तीन दुकानें जलकर हुई खाक, एक झुलसा

डीएन ब्यूरो

गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक हो गयी, इस घटना में एक व्यक्ति भी झुलस गया।

घटनास्थल की तस्वीर
घटनास्थल की तस्वीर


बलरामपुर: गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक हो गयी, इस घटना में एक व्यक्ति भी झुलस गया। आग लगने से दुकानों में रखा लगभग डेढ़ लाख की कीमत का फर्नीचर भी जल गया।

आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कानूनगो मोहम्मद रफीक ने आग से हुई क्षति का आकलन किया और प्रभावितों को शीघ्र सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया।                     

जानकारी के मुताबिक गैसड़ी क्षेत्र के गनेशपुर ग्राम पंचायत के चौराहे पर गन्ना तौल सेन्टर के निकट आग लगने से तीन फूस की दुकानें जल गयी। जिनकी दुकानों में आग लगी, उनके नाम- श्याम बिहारी, राकेश व वली मोहम्मद है। घटना में दुकान पर सो रहे श्याम बिहारी के पिता भी झुलस गये, जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। 

घटना मे तीनों दुकानों का सारा सामान जलकर खाक हो गया। जिसमे  लगभग डेढ़ लाख की कीमत का फर्नीचर जल गया है। घटना की सूचना मिलते ही कानून गो मोहम्मद रफीक अहमद ने पहुछ कर जायजा लिया और सहायता राशि जल्द दिलवाने की बात कही।
 










संबंधित समाचार