आजमगढ़: प्रदर्शनकारियों ने बसों में लगाई आग-किया पथराव, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर खदेड़ा

डीएन संवाददाता

भारत बंद के दौरान सगड़ी तहसील परिसर में भारी संख्या में प्रदर्शन कर रहे लोगों को पहले पुलिस ने मनाने की कोशिश की लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पूरी खबर..



आजमगढ़: एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ भारी संख्या में प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर खदेड़ा। इस दौरान पुलिस को कुछ उपद्रवियों पर लाठीचार्ज भी करना पड़ा। ये उपद्रवी गोरखपुर मार्ग पर जा रही बस पर पथराव कर रहे थे। कई गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया गया।

बस में की गयी तोड़फोड़

भारत बंद के दौरान सगड़ी तहसील परिसर में भारी संख्या में प्रदर्शन कर रहे लोगों को पहले पुलिस ने मनाने की कोशिश की लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

कुछ उपद्रवियों ने आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर जा रही बस पर पथराव भी किया, यह बस इंडो-नेपाल की थी। बस पर पथराव से कुछ यात्री सामान छोड़कर भाग खड़े हुए। उपद्रवियों SDM सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में भी कई गाड़ियों को तोड़ा। SP आजमगढ़ अजय कुमार साहनी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सुधारा।
 










संबंधित समाचार