आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल, पुलिसकर्मी भी जख्मी

डीएन ब्यूरो

थाना कप्तानगंज में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों को गोली मारकर घायल कर दिया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। पूरी खबर..



आजमगढ़: थाना कप्तानगंज में मुठभेड़ के दौरान पुलिस नो दो अपराधियों को घायल कर गिरफ्तार किया, इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। मुठभेड़ में घायल शातिर अपराधियों के नाम रितेश सिंह व अनुराग सिंह है, जबकि घायल पुलिसकर्मी का नाम प्रमोद कुमार यादव है।

गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। 

मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि तीन अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में धूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने भारी पुलिस फोर्स के साथ अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की। बदमाशों ने खुद को पुलिस से घिरता देख फायरिंग की, जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों तरफ से हुई इस गोलीबारी में दो अपराधी व एक पुलिसकर्मी घायल हो गये। इन घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। 

आजमगढ़ डीआईजी मंडल विजय भूषण ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि एक बदमाश मौके से फरार हो गया है, उसे भी पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
 










संबंधित समाचार