मुठभेड़ में इनामी बदमाश ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

डीएन संवाददाता

बदमाश से मुठभेड़ के दौरान थाना अध्यक्ष मेहनगर चंद्र भास्कर द्विवेदी व स्वाट टीम का सिपाही विनय सिंह गोली लगने से घायल हो गये। कुख्यात बदमाश जय हिंद यादव मौके पर मारा गया।

मुठभेड़ के दौरान घायल पुलिमकर्मी अस्पताल में भर्ती
मुठभेड़ के दौरान घायल पुलिमकर्मी अस्पताल में भर्ती


आजमगढ़: पुलिस ने भयंकर मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात इनामी बदमाश को मार गिराया। इस मुठभेड़ के दौरान थाना अध्यक्ष समेत दो पुलिमकर्मी भी घायल हो गये। घायल पुलिमकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मारे गये बदमाश के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज थे।

 

जानकारी के मुताबिक मेहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर के पास पुलिस व बदमाश में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश जय हिंद यादव मौके पर मारा गया। इस दौरान थाना अध्यक्ष मेहनगर चंद्र भास्कर द्विवेदी व स्वाट टीम का सिपाही विनय सिंह गोली लगने से घायल हो गये।

 मारे गये बदमाश जय हिंद यादव के खिलाफ अलग-अलग 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और 15000 का इनाम घोषित था।










संबंधित समाचार