आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

डीएन संवाददाता

जियनपुर-बिलारपुर बॉर्डर के पास पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल में सवार दो संदिग्धों को रोकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने रूकने के बजाये पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जबावी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।



आजमगढ़: पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देश पर चल रहे चेकिंग अभियान के बाद हुई एक मुठभेड़ में पुलिस टीम ने एक कुख्यात बदमाश को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ 25 हजार का इनाम भी घोषित था, जो कई आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 2 पिस्टल, 32 बोर,  दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी।

बदमाश से बरामद पिस्टल

 

जानकारी के मुताबिक जियनपुर-बिलारपुर बॉर्डर के पास पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल में सवार दो संदिग्धों को रोकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने रूकने के बजाये पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने भी बदमाशों की गोली का जबाव दिया। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। 

बदमाश की बाइक

 

गिरफ्तार बदमाश की पहचान कुख्यात अनिल पुत्र मुनीब के रुप में की गयी। इस बदमाश के खिलाफ राज्य के कई जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज है और पुलिस में उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम भी रखा है। फरार बदमाश का नाम सोनू गुप्ता है, जिसकी तलाश जारी है। 
 










संबंधित समाचार