आजमगढ़: पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, हालत गंभीर

डीएन ब्यूरो

अपराधियों के सफाये में जुटी यूपी पुलिस ने आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के पट्टी भिखारी गांव में में 50 हजार के इनामी बदमाश को घायल कर दिया। पूरी खबर..



आजमगढ़: अपराधियों के सफाये में जुटी यूपी पुलिस ने आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के पट्टी भिखारी गांव में में 50 हजार के इनामी बदमाश को घायल कर दिया।  घायल बदमाश का नाम सुनील राम उर्फ सिपाही है जो गाजीपुर का रहने वाला है। घायल बदमाश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बदमाश के पास से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद की है। 

घायल बदमाश ने कुछ दिनों जहानागंज के एक डॉक्टर से 5 लाख की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न मिलने पर बदमाश ने डॉक्टर को गोली मारी थी लेकिन  डॉक्टर बचे गये। इसके बाद डॉक्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। तब से यूपी पुलिस लगातार इस बदमाश की तलाश में जुटी थी। 

आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि अपराधी फर्जी सिपाही बनकर कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। बदमाश पर 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।










संबंधित समाचार