Atal Setu: देश में नंबर-1, समुद्र में सबसे बड़ा, घंटों का सफर मिनटों में… जानिए अटल सेतु से जुड़ी कुछ खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया का सबसे लंबा पुल ‘अटल सेतु’ जनता को समर्पित कर दिया है। यह पुल 2 घंटे के सफर को 20 मिनट का बना देगा। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में इस पुल से जुड़ी कुछ खास बातें।

Updated : 12 January 2024, 5:05 PM IST
google-preferred

मुंबईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का सबसे लंबा पुल 'अटल सेतु' जनता को समर्पित कर दिया है। यह पुल 2 घंटे के सफर को 20 मिनट का बना देगा। आइए विस्तार से जानते हैं अटल सेतु के बारे में।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु' 17 हजार 840 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इसकी लंबाई 21.8 किलोमीटर है। इस पुल पर 150 से अधिक कैमरे लगाए गए हैं। सरकार का दावा है कि इसपर भूकंप और तेज हवा का कुछ असर नहीं पड़ेगा।

घंटों का सफर अब मिनटों में 

मिली जानकारी के मुताबिक, यह पुल मुंबई और नवी मुंबई को आपस में कनेक्ट करेगा। पहले ट्रैफिक के कारण मुंबई और नवी मुंबई आने-जाने में लगभग 2 घंटे का समय लगता था। साथ ही पुणे और गोवा का सफर भी जल्द पूरा हो सकेगा। एक अधिकारी ने बताया कि एक यात्री कार से एक तरफ का 250 रुपये टोल टैक्स  लिया जाएगा।

50 हजार से अधिक गाड़ियां लगभग हर दिन अटल सेतु से गुजरेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका 5.5 किलोमीटर का हिस्सा बस जमीन पर है जबकि 16.5 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र के ऊपर है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल सेतु का उद्घाटन कर दिया है। 2016 में उन्होंने इसकी आधारशिला रखी थी। यह भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल व भारत का सबसे लंबा पुल भी है।