मुंबई-पुणे के बीच दौड़ सकती है दुनिया की पहली हाइपरलूप, 3 घंटे का सफर 20 मिनट में होगा पूरा

डीएन ब्यूरो

मुंबई और पुणे के बीच दुनिया की पहली हाइपरलूप दौड़ सकती है। हाइपरलूप के शुरू होने पर दोनों शहरों के बीच 150 किलोमीटर की दूरी महज 20 मिनट में तय की जा सकेगी।

हाइपरलूप
हाइपरलूप


मुंबई: मुंबई और पुणे के बीच दुनिया की पहली हाइपरलूप दौड़ सकती है। हाइपरलूप  के शुरू होने पर दोनों शहरों के बीच 150 किलोमीटर की दूरी महज 20  मिनट में तय की जा सकेगी। 

अभी  मुंबई और पुणे के बीच  सफर करने में करीब तीन घंटे लगते हैं। इसकी आधारशिला पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को रखी। हाइपरलूप तैयार करने वाली कंपनी ने बताया कि इसके जरिए 1,000 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सफर किया जा सकता है। पहला हाइपरलूप रूट सेंट्रल पुणे को मेगा पोलिस के साथ-साथ नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ेगा।

 

हाइपरलूप की सबसे खास बात यह होती है कि इससे समय का बचत होगा साथ ही बिजली का खर्च बेहद कम होगा। इतना ही नहीं प्रदूषण नहीं की कोई संभावना नहीं है। 










संबंधित समाचार