महराजगंज: कोल्हुई पुलिस का अपराध रोकने का प्रयास जारी, स्कूल की छात्राओं को किया जागरूक

डीएन ब्यूरो

महिलाओं और बच्चियों सम्बंधित अपराधों के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए कोल्हुई पुलिस खास कदम उठा रही है। जिसके तहत वो लगातार जिले के स्कूलों में जाकर छात्र और छात्राओं को जागरूक कर रही है, जिससे वो खुद की सुरक्षा कर सके। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की खबर..



महराजगंज: कोल्हुई पुलिस का अपराध रोकने का लगातार प्रयास जारी है। थाना पुलिस लगातार कई स्कूलों में जाकर छात्राओं को खुद की सुरक्षा करना  सिखा रहे हैं। साथ ही बढ़ते अपराधों के खिलाफ जागरूक भी कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: सिस्टम हुआ सदर लेखपाल ध्रुव नारायण त्रिपाठी से नाराज, नौतनवा तबादला

कोल्हुई पुलिस द्वारा थाना कोल्हुई के खरहरवा चौराहे पर मदर मरियम गलोबल स्कूल में छात्राओं को बताया जा रहा है कि हमेशा निडर रहें, कोई भी घटना होने पर डायल 100 की मदद लें। इस दौरान सीओ फरेन्दा भी मौजूद थें। इससे पहले भी कोल्हुई पुलिस कई कुछ स्कूलों में जाकर छात्राओं को जागरूक कर चुकी है। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: ट्रेलर ट्रक में जा घुसी फलों से लदी डीसीएम, एक व्यक्ति की मौके पर मौत

 

जागरूक करती पुलिस की टीम

इससे पहले भी सोमवार को खुद कोल्हुई पुलिस श्रीराम परमहंस बालिका इंटर कॉलेज गई थी। जहां उन्होनें महिला सम्बंधित हाने वाले अपराधों के बारे में जागरूक किया था, और बताया था कि कैसे वक्त आने पर वो खुद की रक्षा कर सकती हैं। 










संबंधित समाचार