आजमगढ़: तमसा महाअभियान की दूसरी वर्षगांठ पर जुटे लोग, किया वृक्षारोपण

डीएन ब्यूरो

तमसा नदी को साफ करने के लिए पूरे जिले में दो वर्ष पहले चलाया गया अभियान आज भी जारी है। इस अभियान के दूसरी वर्षगांठ पर लोगों ने आज वृक्षारोपण किया। पढिये, पूरी खबर..

तमसा महाअभियान की दूसरी वर्षगांठ पर  किया वृक्षारोपण
तमसा महाअभियान की दूसरी वर्षगांठ पर किया वृक्षारोपण


आजमगढ़: जिले में तमसा अभियान को दो साल पूरे हो गये हैं तत्कालीन जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी और नरेंद सिंह (ADM प्रशासन ) ने तमसा नदी को साफ करने के लिए पूरे जिले के लोगों का आह्वान किया था, जिसमें लाखों लोगों ने भागेदारी की। इस अभियान ने यहां के जन-जीवन और पर्यावरण पर गहरा प्रभाव छोड़ा है, जिसके लाभ कई तरीकों से यहां के लोगों को मिल रहे हैं।

दूसरी वर्षगांठ के मौके पर आज 3 जून को तमसा तट पर तमसा परिवार के लोगों द्वारा सुबह पीपल गुलाब के पौधे लगाए गए। साथ ही सभी ने एक-दूसरे को तमसा महाअभियान के दूसरे वर्षगाँठ की ढेर सारी बधाई दी। इस अवसर पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का खासतौर से ख्याल रखा गया। सभी लोग चेहरे पर मास्क लगा कर आए थे। साथ ही लोगों का हाथ सैनिटाईज करा कर घरों के लिए विदा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका ईओ रहे।

आयोजक मंडल में मुख्य रूप से रितेश गोयल, मणिन्दर कुमार सिंह, शाहिद, टी.बी. सिंह, गुलाब चौरसिया, अनिल यादव, नंद कुमार बरनवाल, प्रवीण सिंह, अशोक सिंह, नित्यानंद मिश्रा, अरविंद चित्रांश, डॉक्टर डीडी सिंह, सीपी यादव, मोहम्मद अफजल, डी एन सिंह, अर्चना बर्नवाल, गीता सिंह, पूनम सिंह, अलका सिंह,विनय अग्रवाल आदि लोगों ने अपनी भूमिका मुख्य रूप से निभाई।










संबंधित समाचार