अमेठी: पुलिस ने मांस तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

जिले भर में प्रतिबंधित मांस की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 2 को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मांस तस्करों के पास से 30 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पूरी खबर..

गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपी


अमेठी: जिले भर में प्रतिबंधित मांस की तस्करी का धंधा जोरों पर है। हाल ही में जिले के थाना जामो व शिवरतन गंज में प्रतिबंधित मांस को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा काटा था और सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया था। इसी कड़ी में थाना जगदीशपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। 

थाना अध्यक्ष जगदीशपुर ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर धरपकड़ अभियान चलाया गया और थाना क्षेत्र के गांव खैरमपुर की एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार मांस तस्करों के पास से 30 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पकड़े गए मांस तस्करों को पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।










संबंधित समाचार