लोकसभा चुनाव: यूपी के सैफई में अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ डाला वोट
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ यूपी के सैफई में मतदान किया। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..
मैनपुरी: लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के लिए आज देश भर की 117 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ यूपी के सैफई में मतदान किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी और सांसद श्रीमती डिम्पल यादव जी ने सैफई में किया मतदान। pic.twitter.com/iR6oIR0lzj
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 23, 2019
सत्रहवीं लोकसभा के लिये तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश के दस संसदीय क्षेत्रों में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। तीसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत शामिल हैं।