ऐश्वर्या राय के पिता का निधन, लंबे समय से थे वेंटिलेटर पर

डीएन ब्यूरो

ऐश्वर्या राय के पिता का निधन हो गया है। उनके पिता कृष्णाराज राय काफी समय से लीलावती अस्पताल के आई.सी.यू में एडमिट थे। उनकी कंडिशन क्रिटिकल होने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था।

ऐश्वर्या राय के पिता का निधन
ऐश्वर्या राय के पिता का निधन


मुंबई: अभिनेत्री एश्वर्या राय के पिता कृष्णा राय का शनिवार को निधन हो गया। कृष्णा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा था। अपने पिता से मिलने एश्वर्या भी हॉस्पिटल पहुंची थी। उनके साथ अभिषेक बच्चन भी थे। उसी वक्त उनके चेहरे से अनुमान लगाया था कि एश्वर्या के पिता की स्थिति गंभीर है। ऐश के पिता की तबियत जनवरी 2017 से बिगड़ी हुई थी।

पिछली बार जब एश्वर्या अपने पिता को देखने पहुंची थी तो उनके चेहरे पर चिंता साफ नजर आ रही थी। लंबे वक्त से एश्वर्या अपने पिता की अकेले देखभाल कर रही थी। अभिषेक अमेरिका टूर से वापस आते ही अपने ससुर से मिलने अस्पातल भी पहुंचे थे।










संबंधित समाचार