Uttarakhand Assembly Polls: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बड़ा ऐलान, यूपी के बाद अब उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP

डीएन ब्यूरो

आम आदमी पार्टी ने अब उत्तर प्रदेश  के बाद उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसिदिया ने आज इसका ऐलान किया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया


नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने अब उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंडमें भी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसिदिया ने आज इसका ऐलान किया है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री बोले मैं दो बार व्यक्तिगत रूप से उत्तराखंड गया और वहां की जनता से मिला। जनता की शिकायत है ​कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वहां कोई काम नहीं किया। बीजेपी ने जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है। इसलिए हम उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।उत्तराखंड में 2022 की शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। 

मनीष सिसिदिया ने आगे यह भी कहा कि ”मुझे खुशी है कि उत्तराखंड के मंत्री मदन कौशिक जी ने उनके सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर चर्चा करने की चुनौती स्वीकार की है। मैं उनका प्रस्ताव स्वीकार करता हूं। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि मुझे चर्चा के लिए स्थान और समय बताएं।”

बता दें कि पिछले हफ्ते दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साल 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। 










संबंधित समाचार