सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, यूपी में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

डीएन ब्यूरो

आम आदमी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इस बात का ऐलान किया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें और क्या कहा है अरविंद केजरीवाल ने।



नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक बड़ी घोषणा की है। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली में उत्तर प्रदेश के काफी लोग रहते हैं। जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है तब से यूपी के रहने वाले कई लोग मेरे पास आये। उन्होंने उनसे अपील की है कि यूपी में भी दिल्ली जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

बता दें कि 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के लिए चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में अब यूपी में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी विरोधी दलों को टक्कर देती हुई नजर आयेंगी।










संबंधित समाचार