Crime in UP: लॉकडाउन के दौर में दरिंदगी, मासूम के साथ हैवानियत की हदें पार

डीएन ब्यूरो

देश में चारों तरफ कोरोना वायरस का खौफ फैला हुआ है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन बढ़ाई जा रही है। जिस वक्त लोग अपने लोगों को उनके घरों में रहने की हिदायत दी जा रही थी, उसी वक्त एक गांव में एक दरिंदे ने मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर


महराजगंजः कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को एक युवक मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर पास झोपडी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर छोड़ कर भाग गया।

परिजनों को जब इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना कोल्हुई पुलिस को दी, और बच्ची को रात में इलाज के लिए सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी ले गए।

बच्ची की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में कोल्हुई एस ओ ने बताया गुरुवार की रात 9 बजे परिजनो ने थाने में तहरीर दी थी। आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 व 3(A/4) पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।










संबंधित समाचार