Dehradun: विकासनगर के थाना सेलाकुई पुलिस ने रविवार को अगवा हुई किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को अभियुक्त साहिल कुमार के कब्जे से अपहृत किशोरी को सेलाकुई से कुशल बरामद किया।
जानकारी के अनुसार सेलाकुई निवासी अपहृत किशोरी के पिता ने रविवार को सेलाकुई थाने पर सूचना दी कि उनकी नाबालिक 16 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई जो वापस नही आई है। उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
माता-पिता की सूचना पर सेलाकुई पुलिस ने मु0अ0सं0- 85/2025 धारा 137(2) BNS संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।
पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुये थानाध्यक्ष थाना सेलाकुई के निर्देशन में एक पुलिस टीम का गठन किया और किशोरी की तलाश में जुट गए।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।