Site icon Hindi Dynamite News

गोरखपुर: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अपराधियों पर शिकंजा कसने और जिले में कानून-व्यवस्था को सख्ती से कायम रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर राज करन नय्यर के निर्देशन में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना कैण्ट पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
Post Published By: Poonam Rajput
Published:
गोरखपुर: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Gorakhpur: अपराधियों पर शिकंजा कसने और जिले में कानून-व्यवस्था को सख्ती से कायम रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर राज करन नय्यर के निर्देशन में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना कैण्ट पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सरफराज अली, अरबाज अली और विवेक गुप्ता शामिल हैं, जो डिभिया क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

यह है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार दिनांक 14 नवंबर 2025 को पुरानी रंजिश के चलते अभियुक्तों ने वादी के पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपियों ने युवक को मारने की नीयत से बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। पीड़ित पक्ष द्वारा घटना की तहरीर थाने में दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। शनिवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Gorakhpur Crime: 6 साल से फरार पॉक्सो आरोपी गोरखनाथ पुलिस की गिरफ्त में, अब होगा कानून के हवाले

पुलिस की तरफ से जारी विवरण के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। सरफराज अली पर वर्ष 2020 में मारपीट, धमकी व गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज रहा। उसी प्रकार अरबाज अली पर वर्ष 2023, 2025 सहित कई गंभीर धाराओं में केस पंजीकृत हैं। वहीं विवेक गुप्ता पर भी 2024 व 2025 में विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इससे स्पष्ट होता है कि तीनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और समय-समय पर कानून के दायरे में आते रहे हैं।

गिरफ्तारी अभियान में चौकी प्रभारी ई0 कालेज उपनिरीक्षक नवीन कुमार राय, उपनिरीक्षक सुनील यादव सहित कांस्टेबल अमलेश यादव, शुभम कुमार तथा उदय सरोज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

गोरखपुर: अवैध संबंध का खौफनाक अंत, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति का गला रेतना चाहा; गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

पुलिस प्रशासन ने दोहराया कि कानून अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम जनता सुरक्षित और निश्चिन्त महसूस कर सके। इस सफलता के बाद क्षेत्र में पुलिस की तत्परता व एक्शन को लेकर आम जनता में सकारात्मक संदेश गया है।

गोरखपुर पुलिस का यह अभियान अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम साबित हो रहा है, जो पुलिस की कार्रवाई और अपराध नियंत्रण के प्रति गंभीरता का मजबूत उदाहरण है।

 

 

Exit mobile version